मॉक ड्रिल आपदा को लेकर राजधानी तैयार

Update: 2025-06-07 12:13 GMT
Shimla. शिमला। राज्य स्तरीय नौवीं मेगा मॉक ड्रिल के तहत जिला शिमला के सभी उप मंडलों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। शिमला शहरी उपमंडल के अंतर्गत विकास नगर एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में मॉक ड्रिल करवाई गई। विकास नगर में आग लगने से पेट्रोल पंप क्षतिग्रस्त हुआ। इसमें दो लोगों का बचाव किया गया, वहीं एक व्यक्ति की मृत्यु हुई। इसी प्रकार, पोर्टमोर स्कूल का भवन ढहने से 35 लोगों का बचाव
किया गया।


इस मेगा मॉक एक्सरसाइज में एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, राजस्व आदि विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान सतलुज नदी में बाढ़ अथवा प्राकृतिक आपदा के समय मुसीबत में फंसे लोगों को कैसे बचाया जा सकता है, इस पर मॉक ड्रिल एक्सरसाइज की गई। इसके अलावा आगजनी व अन्य आपदा के दौरान भवन में फंसे लोगों को कैसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है इसके बारे में भी मॉक ड्रिल के माध्यम से जानकारी दी गई।
Tags:    

Similar News