छह जिलों के लिए मौसम विभाग ने जताई संभावना

Update: 2024-05-17 09:24 GMT
शिमला। हिमाचल में पारा चढ़ते ही अब मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। शुक्रवार और शनिवार को छह जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मध्य व उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में 17 से 22 मई तक बारिश की संभावना है। इस दौरान चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला व किन्नौर के कुछ भागों में 17 व 18 मई को अंधड़ का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे जहां छह जिलों में गर्मी से राहत मिलने वाली है, वहीं छह जिलों में भारी गर्मी से लोगों को परेशान ही होना पड़ेगा। हालांकि नेरी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है। वहीं बिलासपुर व ऊना में भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। ऊना जिले में बढ़ती गर्मी के चलते दोपहर के समय में लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं।

गुरुवार को जिले का पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में गर्मी के कारण लोग सुबह से ही घरों में एसी व कूलर चलाने के लिए मजबूर हो गए हैं। दूसरी तरफ गर्मी के राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं। उधर, आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 22 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में इन भागों में गर्मी का प्रकोप और बढऩे के आसार हैं। अधिकतम तापमान की बात करें, तो नेरी 42.1, चंबा 37.5, धर्मशाला 32.4, कांगड़ा 36.8, सेऊबाग 32.1, भुंतर 34.2, बजौरा 34.0, सैंज 30.7, हमीरपुर 33.5, मंडी 37.0, बरठीं 38.2, सुंदरनगर 37.0, बिलासपुर 39.7, शिमला 27.6, जुब्बड़हट्टी 31.2, कसौली 32.5, सोलन 32.7, केलांग 19.8, कल्पा 23.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
Tags:    

Similar News