पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में सदस्यों ने मांगों को लेकर किया मंथन

Update: 2026-05-28 11:19 GMT
Bharmour. भरमौर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन भरमौर इकाई की मासिक बैठक मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई प्रधान धीरज ठाकुर ने की। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न लंबित मांगों व समस्याओं पर चर्चा कर आगामी रणनीति तय की गई है। बैठक में मुख्य रूप से भरमौर क्षेत्र में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के लिए स्थायी कार्यालय कक्ष उपलब्ध करवाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद आज तक संगठन को कार्यालय कक्ष उपलब्ध नहीं करवाया गया है। पेंशनरों ने कहा कि यदि संगठन को उचित कार्यालय सुविधा मिलती है तो वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित
किया जा सकेगा।


बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों को दिए जा रहे महंगाई भो में अंतर का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को जहां 60 प्रतिशत महंगाई भात्ता दिया जा रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों को अभी तक केवल 45 प्रतिशत महंगाई भाा ही मिल रहा है। एसोसिएशन ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के पेंशनरों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए तथा उन्हें भी केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता प्रदान किया जाए। बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो भविष्य में आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जा सकती है। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान चैन सिंह ठाकुर, महासचिव किशन सिंह, कोषाध्यक्ष एम आर पटियाल सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News