मेरठ के शख्स ने इटली में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दांतों से उठाया 125 किलो वजन
Meerut मेरठ: मेरठ में करनावल के रहने वाले रिकॉर्डधारी विकास स्वामी ने फिर एक बार देश का मान बढ़ाया है. इटली में अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए इस बार विकास स्वामी ने 125 किलो का वजन दांतों से हैंड स्टैंड पोजिशन में 35 सेकंड से भी अधिक समय उठाकर विश्व के सामने चुनौती पेश कर दी. साथ ही नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला है. इस बार उन्होंने अपने दोनों बेटों के साथ इटली में जाकर देश का मान बढ़ाया है.
विकास ने इटली में 125 किलोग्राम वजन को दांतों से स्टैंड हैंड पोजीशन में उठाकर 35.57 सेकंड तक होल्ड रखा. इस बेहद ही हैरतअंगेज कारनामे के चलते विकास स्वामी और उनके साथ ही उनके दोनों बेटों का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है. भारतीय समय के अनुसार इटली में देर रात को आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर यह उपलब्धि हासिक की है. .
गत बुधवार को मेरठ के कस्बा करनावल निवासी योगी विकास स्वामी, अपने दो पुत्रों के साथ इटली के लिए रवाना हुए थे। वे योग के लिए गिनीज बुक ऑफ कंपटीशन में शामिल हुए। इटली में उन्होंने दोनों पुत्रों अनमोल स्वामी, आदित्य स्वामी के साथ 125 किलो ग्राम वजन को दांतों से उठाकर विश्व रिकॉड बनाते हुए अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराया। विकास स्वामी, अनमोल स्वामी और आदित्य स्वामी तीनों पिता पुत्रों की जोड़ी ने असंभव को संभव कर दिखाया।