Shimla. शिमला। नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने गुरुवार को कांग्रेस पार्षदों को बुलाकर प्री-हाउस का आयोजन किया। इस दौरान मेयर सुरेंद्र चौहान और डिप्टी मेयर उमा कौशल भी उपस्थित रही। इस प्री हाउस में नगर निगम के पेश किए बजट को लेकर सभी कांग्रेस पार्षदों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस के पार्षदों ने कहा कि इस साल का बजट ऐतिहासिक रहा है। ऐसे में इस बजट को लेकर सभी प्रशंसा कर रहे हैं। इस बजट में सभी वर्गों को लिया गया है। कांग्रेस पार्षदों ने बैठक में कहा कि बजट में महिलाओं और नगर निगम के कर्मचारियों को पहली बार बेहतर बजट दिया है।
कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि भाजपा की ओर से बजट का विरोध करना निंदनिय है। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि भाजपा के पार्षद उन लोगों को धोखा दे रहे हैं जिन पार्षदों ने उन्हें चुनकर हाउस में भेजा है। बजट में नारेबाजी कर वॉकआउट करना शहर के लोगों को गुमराह करना और शहर के विकास कार्यों को रोकने का प्रयास किया है, जो सही नहीं है। ऐसे में इसका इन पार्षदों को करारा जवाब भी दिया जाएगा। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि जो भी शहर के विकास कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश करेगा उसे बक्शा नहीं जाएगा।