मशालें और मोमबत्तियां लेकर निकाला मार्च

Update: 2026-07-26 11:51 GMT
Hamirpur. हमीरपुर। केंद्र सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कथित घोटालों के विरोध में शनिवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने शहर में मशाल जुलूस निकाला। शाम करीब छह बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से शुरू हुआ यह जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां और मशालें लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


रैली को संबोधित
करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लगातार छात्रों के हितों की आवाज उठाई। उन्होंने दावा किया कि इसी दबाव के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार सबसे बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैंए जिसके लिए केंद्र सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।
Tags:    

Similar News