मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बिल्डिंग गिरने से कई लोग दब गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को शुरू किया. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर हादसे का संज्ञान लिया है और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. घटना जानसठ थाना क्षेत्र की है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर हादसे का संज्ञान लिया है. साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के लिए डॉक्टर्स की टीम मौके पर पहुंचने के और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.
वहीं, सीएम योगी के निर्देश पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और राहत-बचाव कार्य जारी है. इसके लिए मौके पर करीब 15 से 16 जेसीबी बुलाई गई है. ये सभी मलबे में दबे मजदूरों को निकालने की कोशिश कर रही है.
Tags: