Maharashtra: पूर्व सांसद ने बीजेपी को झटका देकर कांग्रेस का थामा दामन

महाराष्ट्र में बीजेपी को लगा झटका

Update: 2021-10-17 15:42 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :-  महाराष्ट्र: Bhaskar Patil Quit BJP: नांदेड़ के पूर्व सांसद भास्कर पाटिल खतगांवकर ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए. उनके अलावा पूर्व विधायक ओमप्रकाश पोकर्णा ने भी कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया.


भास्कर पाटिल ने सात साल पहले छोड़ी थी कांग्रेस-

आज बीजेपी को झटका देकर कांग्रेस में शामिल हुए भास्कर पाटिल खतगांवकर ने सात साल पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी. कांग्रेस का दामन थामने के बाद उन्होंने कहा कि वह पूर्व में महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण के विरोधी थे, लेकिन अब नहीं हैं.
पीएम मोदी को पसंद करने की बात कही-
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद भास्कर पाटिल ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को पसंद करते हैं, लेकिन ''यदि हमारे कार्यकर्ताओं को न्याय चाहिए तो मुझे कांग्रेस में होने की जरूरत है.
महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री अशोक चव्हाण ने खतगांवकर और पोकर्णा का पार्टी में स्वागत करते हुए ट्वीट किया कि उनकी मौजूदगी न सिर्फ नांदेड़ में, बल्कि पूरे मराठवाड़ा में कांग्रेस को मजबूत करेगी. अशोक चव्हान के मुताबिक ओम प्रकाश पोकर्णा के साथ भास्कर पाटिल के कई और समर्थकों ने भी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है.



Tags:    

Similar News