MA के छात्र ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर

Update: 2024-08-09 16:30 GMT
Hisar. हिसार। हरियाणा के हिसार में महावीर कॉलोनी में 26 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर HTM थाना पुलिस मौके पहुंची। हिसार के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार वालों को सौंप दिया। मृतक का नाम आकाश है और वह पोस्ट ग्रेजुएट (PG) की पढ़ाई कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार महावीर कॉलोनी के रहने वाले 26 वर्षीय आकाश शहर के कॉलेज में MA की पढ़ाई कर रहा था। बीते दिन उसका पेपर था। दोपहर के समय में पेपर देने के बाद आकाश घर आया था।

वह परेशान लग रहा था। इसके बाद आकाश अपने कमरे में चला गया। देर शाम उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार वालों ने उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार आकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर HTM पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। वहीं नागरिक अस्पताल में मृतक आकाश के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार वालों को सौंप दिया। पुलिस ने मृत्यु के परिवार वालों के बयान पर इत्तफाकिया किया कार्रवाई की है।
Tags:    

Similar News

-->