भारत

BREAKING: 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी गिरफ्तार

Shantanu Roy
9 Aug 2024 2:48 PM GMT
BREAKING: 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
Palamu. पलामू। पलामू-नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. इसी क्रम में झारखंड के पलामू से 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी जोनल कमांडर सीताराम रजवार उर्फ रमन रजवार गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से उसके सहयोगी राजेंद्र सिंह द्वारा लिखित चिट्ठी भी बरामद की गयी है. पूछताछ में माओवादी जोनल कमांडर सीताराम रजवार ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर पूरे राज्य में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दिशा में पुलिस को सफलता भी मिल रही है।

पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भाकपा माओवादी नितेश यादव अपने दस्ते के सीताराम रजवार और संजय यादव समेत अन्य के साथ झरगड़ा गांव से सटे झपिया पहाड़ के जंगल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए रुका हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस रेस हो गयी और टीम का गठन कर इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी। पलामू के हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. इसके बाद छापेमारी की गयी. जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ नक्सली भाग निकले।

इस दौरान सुरक्षा बलों ने एक को धर दबोचा. पूछताछ में उसने अपना नाम सीताराम रजवार बताया. ये 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी जोनल कमांडर निकला. बिहार के औरंगाबाद के सलैया का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद पलामू की एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी. पलामू जिले के विभिन्न थानों में 28 केस और बिहार के औरंगाबाद एवं गया जिले के विभिन्न थानों में 23 केस दर्ज हैं. इसके खिलाफ झारखंड-बिहार में कुल 51 केस दर्ज हैं. पुलिस की पूछताछ में उसने विभिन्न कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
Next Story