Loksabha चुनाव ने बता दी कांग्रेस की लोकप्रियता

Update: 2024-06-22 10:05 GMT
Dehra. देहरा। भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी मित्रमंडली केवल सरकार बचाने में लगी है। शेखचिल्ली के हसीन सपने देखने मुख्यमंत्री की पुरानी आदत है। अब समय बदल रहा है और निश्चित रूप से वर्तमान कांग्रेस सरकार का समय ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं सत्ता का दुरुपयोग, फिजूलखर्ची कर रहे हैं और अपनी नाकामियों को दूसरों के सिर मढऩे का प्रयास कर रहे हैं। सुधीर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम साफ दिखाते हैं कि मुख्यमंत्री अपनी लोकप्रियता खो चुके हैं।
Tags:    

Similar News

-->