मौत का यह LIVE वीडियो कर देगा हैरान, सड़क पर बाइक से जा रहे युवकों के साथ क्या हुआ?

देखें वीडियो.

Update: 2024-05-15 10:34 GMT
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एनएच 27 पर लहेरिया कट मारना दो बाइक सवार युवकों को महंगा पड़ गया। लहेरिया कट मारने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक हाइवा के नीचे आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर है। हादसा सदर थाना इलाके में रामदयालु के पास बुधवार को हुआ। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
मृतक युवक की पहचान मनियारी थाना इलाके के मकसूदपुर निवासी 20 साल के सुमित कुमार के रूप में हुई है। वहीं उसका साथी अमन कुमार गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। हादसे का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक सुमित और अमन दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। लहरिया कट मारने के चक्कर में उनकी बाइक पीछे से हाइवे पर चल रहे हाइवा के नीचे आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां सुमित को मृत घोषित कर दिया गया।
बता दें कि बाइक राइडर्स लहेरिया कट मारकर खुद के साथ ही दूसरों की भी जान जोखिम में डालते हैं। पुलिस अक्सर ऐसे युवकों की पहचान कर उनका चालान काटती है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाती है। मगर फिर भी लहेरिया कट का चलन थमने का नाम नहीं ले रहा है।
Tags:    

Similar News