LIVE VIDEO: गुंडे-अपराधी हुए बेखौफ, पेट्रोल पंप पर हुई लाखों की लूट

घटना सीसीटीवी में हुई कैद.

Update: 2020-12-06 06:12 GMT

मेरठ-करनाल हाईवे स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को बंधक बनाकर तीन बदमाश हथियारों के बल पर लगभग डेढ़ लाख रुपए लूट कर भाग गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि पुलिस लूट से इन्कार कर रही है। इससे पहले बदमाशों ने गेंदामल मार्केट में सर्राफ की दुकान लूटने का प्रयास भी किया था।

दिल्ली निवासी अशोक कुमार का मेरठ-करनाल हाईवे पर पेट्रोल पंप है। वहा पर नेपाल निवासी श्याम प्रसाद मैनेजर हैं। वह शनिवार को अवकाश पर थे। रात लगभग नौ बजे पेट्रोल पंप पर सेल्समैन सचिन, सोनू, मोहित व सुभाष उर्फ बिल्लू मौजूद थे। सचिन पेशाब करने गया था। अन्य तीनों सेल्समैन बैठे बातचीत कर रहे थे। तभी बाइक पर तीन बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने गन प्वाइंट पर तीनों कर्मचारियों आतंकित करना शुरू कर दिया। इस बीच सचिन भी वापस आ गया। बदमाश चारों को केबिन में ले गए और जान से मारने की धमकी देते हुए बंधक बना लिया। मारपीट कर चारों सेल्समेन से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश हवा में दो फायर करते हुए बाइक से भाग गए। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव ने पेट्रोल पंप पर लूट नहीं होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि लूट का प्रयास हुआ है। संभवत: यह वही बदमाश हो सकते हैं, जिन्होंने शाम के समय गेंदामल मार्केट में सर्राफ की दुकान पर लूट का प्रयास किया था। बदमाशों की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।



Tags:    

Similar News