नई दिल्‍ली. देश की राजधानी दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल अनिल बैजल की कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद उन्‍होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. LG ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. अनिल बैजल ने लिखा, 'मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. मुझमें कोरोना संक्रमण के हल्‍के लक्षण हैं. टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध है कि वे भी अपनी कोरोना जांच करवा लें. मैं अपने आवास से दिल्‍ली को मॉनिटर करने के साथ काम करता रहूंगा.'

Tags: