नेशनल हेराल्ड प्रकरण को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल

Update: 2025-04-19 10:16 GMT
Market. मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कह रहे हैं की नेशनल हेराल्ड उनका अखबार है और वह आगे भी उसको विज्ञापन देते रहेंगे। तो मुख्यमंत्री महोदय यह बात समझ लें कि सरकार उनकी है और नेशनल हेराल्ड अखबार भी उनका है, लेकिन प्रदेश की संपत्ति, प्रदेश के संसाधन उनके नहीं हैं। मुख्यमंत्री को यह समझना चाहिए कि सरकार नियम, कायदे और कानून से चलती है, अपने-पराए के भेदभाव के साथ नहीं। जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर नेशनल हेराल्ड अखबार उनका है, तो प्रदेश के लोग प्रदेश के लोगों की समस्याएं, उनके दुख दर्द क्या उनके नहीं है? प्रदेश में लोग इलाज के लिए तरस रहे हैं, अस्पतालों में डायबिटीज जैसी बीमारी की जांच की किट तक उपलब्ध नहीं हो रही है, आईजीएमसी में एमआरआई के लिए चार-चार महीने बाद की तारीख मिल रही है, सहारा और शगुन जैसी योजना का भुगतान बंद है।
Tags:    

Similar News