मंजू शर्मा मौत मामले में फिर उबला कुल्लू, रथ मैदान पर जोरदार प्रदर्शन

Update: 2026-07-08 10:09 GMT
Kullu. कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में प्रसूता मंजू शर्मा की मौत के मामले को लेकर फिर लोग सडक़ों पर उतर आए हैं। बारिश की बौछारों के बीच रथ मैदान कुल्लू में प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन में स्व. मंजू शर्मा के पति और रिश्तेदारों के साथ-साथ जिला मंडी के सराज और द्रंग तथा कुल्लू जिला के लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि परिजनों की शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और मामले में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर को बर्खास्त किया जाए। प्रसूता की मौत के बाद से ही परिजन और स्थानीय लोग मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने क्षेत्रीय अस्पताल क्षेत्र में धारा 163 लगाई है। अस्पताल क्षेत्र पुलिस छाबनी में तबदील हो कर दिया गया है।
Tags:    

Similar News