KL Thakur बोले, कांग्रेस सत्ता के लिए लेती है झूठ का सहारा

Update: 2024-07-04 10:28 GMT
Nalagarh. नालागढ़। नालागढ़ उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी केएल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर बार सत्ता हासिल करने के लिए झूठ का सहारा लेती है और इस बार भी उपचुनाव में जीतने के लिए जनता को गुमराह करके बड़े-बड़े वादे कर रही है। उन्होंने कहा की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार ने डेढ़ वर्ष में विकास के नाम पर जनता को बेवकुफ बनाने का काम किया है अब हलके की जनता विकास विरोधी कांग्रेस को करारा जवाब देने के लिए दस जुलाई के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही है। भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर ने उक्त शब्द जनोंण, डोलां, रिया, बहलैहड़, शेरावाली, मियापुर, पल्ली, गुरदासपुर और मलेहनी में चुनाव प्रचार के दौरान कहे। भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने नालागढ़ विस क्षेत्र में विकास के नाम पर भाजपा सरकार के कार्यकाल में खुले संस्थानों को बंद
करने का ही काम किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जनविरोधी है और फिर से उपचुनाव को जीतने के लिए झुठे वादे कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ की जनता अब बहकाबे में आने वाली नहीं है। केएल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के सभी बड़े मंत्री नालागढ़ विस में पहुंच रहे है लेकिन जब विकास की बात आती है तो सभी मुंह मोड़ लेते है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पहाड़ी क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे लेकिन उन्हें बीते वर्ष हुई भारी बरसात से प्रभावितों का हाल जानने तक का समय नही मिला और न ही आज तक सडक़ों की हालत को सुधारा गया है। ठाकुर ने कहा कि रामशहर मार्ग समेत कई सडक़ें बीते वर्ष बरसात आपदा की चपेट में आ गई थी जिन्हें आज तक सुधारा नही गया है लेकिन अब चुनाव प्रचार के लिए जनता की वोट मांगने पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों की संख्या में परिवार बेघर हो गए जिन्हें आज तक कुछ नही मिला और प्रभावित परिवार आज भी उम्मीद लगाए बैठे है।
Tags:    

Similar News

-->