दो बच्चों के अपहरण के बाद हत्या, मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान
लोगो ने कहा- दरिंदों को मिले फांसी की सजा
मणिपुर। दो बच्चों के अपहरण के बाद हत्या को लेकर मणिपुर में स्थानीय लोगों ने खासा रोष है। प्रदर्शन तब हिंसक होने लगा जब दोनों बच्चों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। राज्य सरकार ने मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया था। रविवार को मामले में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अहम जानकारी लोगों से साझा की।एक्स में लिखते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फिजाम हेमनजीत और हिजाम लिनथोइंगंबी के अपहरण और हत्या के लिए जिम्मेदार कुछ मुख्य अपराधियों को आज चुराचांदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
साथ ही उन्होंने कहा, कोई भी अपराध करने के बाद भाग सकता है, लेकिन कानून के लंबे हाथों से नहीं बच सकता। साथ ही लोगों को आश्वत करते हुए उन्होंने लिखा, हम उनके द्वारा किए गए जघन्य अपराध के लिए मृत्युदंड सहित अधिकतम सजा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मणिपुर से जुलाई माह में दो छात्र लापता हो गए थे। लेकिन सोशल मीडिया में बच्चों के शवों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मामले पर लोगों के आक्रोश को देखते हुए मणिपुर सरकार ने लोगों से संयम बरतने को कहा था। वहीं अधिकारियों को दोनों के अपहरण और हत्या की जांच करने को कहा था। दोनों छात्रों की पहचान फिजाम हेमजीत(20) और हिजाम लिनथोइनगांबी(17) के रुप में हुई थी।