Jukhaala. जुखाला। पुलिस चौकी खारसी और स्पेशल डिटेक्शन टीम ने संयुक्त कार्रवाई के तहत अवैध शराब की खेप पकड़ी है। पुलिस द्वारा 150 पेटी देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा खारसी पुलिस चौकी के तहत ठारूघाट में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान गाडिय़ों की चैकिंग की जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक गाड़ी आई, जिसे पुलिस द्वारा चैकिंग के लिए रोका
गया।


पुलिस द्वारा चैक किया गया तो एक व्यक्ति सवार था। इस व्यक्ति का नाम और पता पूछा गया। गाड़ी की चैकिंग ली गई, तो अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा इस शराब के दस्तावेज इस चालक के मांगे, लेकिन यह चालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके चलते पुलिस द्वारा यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Tags: