खड्ड कालेज फुटबाल प्रतियोगिता का चैंपियन

Update: 2025-11-22 12:21 GMT
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में आयोजित चार दिवसीय इंटर कालेज फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय खड्ड ने राजकीय महाविद्यालय ऊना को 1-0 से हराकर विजेता की ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में डीएवी कालेज कांगडा की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी चंबा अमित मैहरा ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. मदन गुलेरिया ने मुख्य अतिथि को सम्मानित करने की रस्म अदा की। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय की समस्त टीम का आभार प्रकट किया। अमित मैहरा ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाडियों को कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हार और जीत जीवन का अभिन्न अंग है। मेहनत और निरंतर अभ्यास करना अत्यंत आवश्यक है। कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अपने जीवन के विभिन्न अनुभव सांझा करते हुए युवाओं को सफल होने का मूलमंत्र दिया।
Tags:    

Similar News