कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी का निधन

Update: 2022-10-23 06:28 GMT
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी का शनिवार देर रात निधन हो गया। वो सावदत्ती विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। ममानी मार्च 2020 में कर्नाटक विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चुने गए थे। वह 24वें डिप्टी स्पीकर थे।
तीन बार के भाजपा विधायक आनंद ममानी पिछले एक महीने से अधिक समय से स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे।
सूत्रों ने बताया कि, उन्हें मधुमेह था और यहां के मणिपाल अस्पताल में लीवर संक्रमण का इलाज चल रहा था।
उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके गृहनगर में किया जाएगा।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अस्पताल का दौरा किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बोम्मई ने ट्वीट किया, "विधानसभा के उपाध्यक्ष और हमारी पार्टी के विधायक श्री आनंद चंद्रशेखर ममानी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस दर्द को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
Tags:    

Similar News

-->