Jitesh Sharma ने चमकाया रिवालसर का नाम

Update: 2024-08-29 12:23 GMT
Rewalsar. रिवालसर। रिवालसर क्षेत्र के गांव घौड़ निवासी जितेश शर्मा का केंद्रीय पुलिस बल में डीएसपी DSP के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों व क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है । बता दें कि जीतेश का अक्तूबर 2023 में राजपत्रित अधिकारी के पद के लिए चयन हुआ था। उसके पश्चात वह आंतरिक सुरक्षा अकादमी, माउंट आबू, राजस्थान में 33 माह के कठिन पुलिस व् सैन्य प्रशिक्षण पर थे। बीते शनिवार को अकादमी से कुल 29 अधिकारी पास आउट हुए जिसमे वह हिमाचल से एकमात्र अधिकारी है। जितेश ने अपनी दसवी तक की शिक्षा सरकारी स्कूल चौकी चंद्राहन व उसके बाद की शिक्षा सरकारी
स्कूल रिवालसर से की है।


एचपीयू शिमला से स्नातक की डिग्री करने के उपरांत इन्होने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की द्य पढाई ने विशेष रूचि होने के कारणए जितेश ने उपरोक्त शिक्षा प्राप्त करने के अतिरिक्त, पत्राचार के माध्यम से साइबर और इनफार्मेशन सुरक्षा में 02 पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और 01 पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट अर्जित किए है। वर्तमान समय में जितेश आंतरिक सुरक्षा और प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कर रहे हैं। इस उपलब्धि से पहले भी जितेश दो सरकारी सेवाओं ने चयनित होकर सेवाएं दे चुके हैं। मार्च 2006 में हिमाचल पुलिस में चयनित होकर लगभग साढ़े तीन साल के दौरान पुलिस बटालियन पंडोह, मंडी और पुलिस मुख्यालय शिमला में सेवाएं दे चुके है। जितेश को सेवाकाल के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस पदक से भी नवाजा गया है। जितेश के पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है और माता गृहिणी है जबकि छोटा भाई भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है। जितेश शर्मा का एक छोटे से गावं से राजपत्रित अधिकारी के रूप में चयनित होना क्षेत्र के युवाओं को आगे बडऩे के लिए प्रेरित करेगा।
Tags:    

Similar News

-->