RLD के अध्यक्ष चुने गए जयंत चौधरी, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में लिया गया फैसला

Update: 2021-05-25 07:32 GMT

फाइल फोटो 

रालोद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में आज जयंत चौधरी की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो गई। सर्वसम्मति से उन्हें पार्टी का नेता चुन लिया गया। जयंत चौधरी ने अध्यक्ष पद संभालते ही संयुक्त किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं से बुधवार को इसमें बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। सरकार से मांग की है कि किसानों से वार्ता कर समस्या का जल्द कोई हल निकाले।

Tags:    

Similar News