जयराम-बिंदल का दावा, चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते

Update: 2026-05-28 10:27 GMT
मंडी। हिमाचल प्रदेश में आयोजित पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण में प्रबुद्ध जनता ने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को नकारते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एकतरफा और प्रचंड जनादेश सुना दिया है। इस चुनाव के पहले ही चरण में प्रदेश की लगभग 75 प्रतिशत पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रधान और उपप्रधान प्रत्याशियों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिसने यह साफ कर दिया है कि प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में राष्ट्रवाद और विकास की एक नई लहर चल रही है और कांग्रेस का गांव-गांव से सफाया शुरू हो चुका है।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से जारी प्रेस बयान में कहा है कि सराज में भाजपा ने प्रथम चरण में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र की 28 पंचायतों में से 25 पर अपना परचम लहराया है, जबकि कांग्रेस को महज दो और एक जगह वामपंथ के प्रधान बने हैं।
एक अन्य महत्त्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी का हवाला देते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि देश की शीर्ष अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि विशेष गहन समीक्षा (एसआईआर) कानून सम्मत, वैध और पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस बड़े फैसले के बाद कांग्रेस का तथाकथित संविधान विरोधी चेहरा देश और प्रदेश की जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो गया है, क्योंकि कांग्रेस अब तक देश की जनता को केवल वोट बैंक की ओछी राजनीति के लिए धोखा देती आ रही थी और घुसपैठियों के सहारे चुनावों में अनुचित फायदा उठाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन अब देश और प्रदेश में यह तुष्टिकरण और धोखे की राजनीति बिलकुल नहीं चलेगी।
Tags:    

Similar News