Trump के अल्टीमेटम पर ईरान का तीखा जवाब, ‘धमकियों से नहीं डरेंगे’

अमेरिका-ईरान तनाव

Update: 2026-03-22 15:35 GMT
Iran ईरान: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद ईरान ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने साफ कहा कि उनका देश किसी भी “पागलपन भरी धमकी” से डरने वाला नहीं है। दरअसल, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर चेतावनी दी थी कि यदि ईरान 48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बिना शर्त नहीं खोलता, तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमला कर सकता है।


इस पर जवाब देते हुए पेजेश्कियान ने कहा कि ईरान की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “
धमकियां
हमारे संकल्प को कमजोर नहीं बल्कि और मजबूत करती हैं। हम किसी भी स्थिति का डटकर सामना करने के लिए तैयार हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लोगों को संभावित संकट के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। वहीं, ईरानी नेतृत्व ने संकेत दिए हैं कि अगर उसके ऊर्जा ढांचे पर हमला हुआ, तो पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली संकट पैदा हो सकता है।


ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने चेतावनी दी कि ऊर्जा ढांचे पर किसी भी हमले से व्यापक ब्लैकआउट हो सकता है, जिसका असर पूरे मध्य पूर्व पर पड़ेगा। मध्य पूर्व में बढ़ते इस टकराव से वैश्विक ऊर्जा बाजार और समुद्री व्यापार पर भी असर पड़ने की आशंका है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में किसी भी तरह की बाधा वैश्विक तेल आपूर्ति को प्रभावित कर सकती है।
Tags:    

Similar News