सडक़ों की डीपीआर रिपोर्ट बनाने के निर्देश

Update: 2026-06-26 12:07 GMT
Dalhousie. डलहौजी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग द्धारा जिला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा को लेकर गुरुवार को परिधि गृह डलहौजी में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता उत्तरी क्षेत्र, अधीक्षण अभियंता डलहौजी वृत्त सहित विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया। कुलदीप सिंह पठानिया ने विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 250 से अधिक आबादी वाले जिले के सभी सडक सुविधा से वंचित गांवों को प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना चरण-4 के अंतर्गत शामिल करते हुए उनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि इन गांवों को सडक़ संपर्क सुविधा उपलब्ध
करवाई जा सके।


विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्तावित चंबा-चुवाड़ी टनल के निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा के पश्चात बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण पीपीपी मोड के अंतर्गत किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि चंबा जिला में प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के चौथे चरण के तहत लगभग 551 करोड राशि वाली स्वीकृत 65 सडक परियोजनाओं में से 61 का कार्य शुरू करने के लिए लेटर आफ इंटरेस्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने संबंधितअधिकारियों को शेष 4 सडकों के निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने के लिए विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कार्य निष्पादन एजेंसियों एवं ठेकेदारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के भी निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत करवाया।
Tags:    

Similar News