राजसमंद। राजसमंद लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी व एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने बालकृष्ण विद्या भवन एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांकरोली पहुंचकर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। मंगलवार को कलेक्टर ने बालकृष्ण स्कूल परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, कार्मिकों के आगमन व प्रस्थान, वाहनों की पार्किंग, साफ-सफाई, मीडिया कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था, एनाउंसमेंट व अन्य व्यवस्थाएं देखीं और दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। ताकि मतगणना के दिन कोई परेशानी न हो और शांतिपूर्वक मतगणना संपन्न हो जाए। इस दौरान पिछले विधानसभा चुनाव में काम कर चुके अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किये. जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भंवर लाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी सहित उप जिला निर्वाचन अधिकारी बृजमोहन बैरवा, जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़, उपखण्ड अधिकारी अर्चना बुगालिया, एसई पीडब्ल्यूडी सहित अधिकारी उपस्थित थे।