साली से शादी की जिद...जीजा ने उठाया ऐसा कदम देखने के लिए भीड़ जुट गई

जानें स्टोरी.

Update: 2025-08-29 03:44 GMT
कन्नौज: फिल्म शोले का वह सीन तो याद ही होगा, जब वीरू (धर्मेंद्र) बसंती (हेमा मालिनी) के लिए पानी की टंकी पर चढ़ जाता है। कुछ ऐसा ही वाकया हुआ कन्नौज में छिबरामऊ के रसूलपुर गांव में। यहां एक युवक नवल किशोर अपनी साली से शादी की जिद लिए खेत पर लगे एचटी लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। ऊपर से आवाज लगाने लगा- मुझे मेरी ‘बसंती’ मिल जाए और कुछ नहीं चाहिए। सूचना पर कोतवाली पुलिस और अग्निशमन कर्मी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन वह नहीं उतरा। उसकी पत्नी और साली पहुंचीं तो करीब पांच घंटे बाद तीन बजे वह नीचे उतरा। बता दें कि नवल ने पत्नी की मौत के बाद अपनी एक साली से शादी कर ली थी। इसके बाद वह दूसरी साली से भी दिल लगा बैठा।
कल्यानपुर गांव निवासी 22 वर्षीय नवलकिशोर गुरुवार सुबह रसूलपुर गांव में टॉवर पर चढ़ गया। जैसे ही यह नजारा लोगों ने देखा, तो धीरे-धीरे भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस और फिर अग्निशमन विभाग के लोग भी पहुंच गए। जानकारी होते ही नवल किशोर की पत्नी सपना मासूम बेटी को गोद में लेकर पहुंच गई। सभी लोग मिलकर टॉवर पर चढ़े नवल को नीचे उतारने की गुहार लगाते रहे, लेकिन वह ऊपर से सिर्फ एक ही रट लगाए था कि उसे अपनी साली से शादी करनी है। जब तक घर वाले इस पर राजी नहीं होते तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। करीब पांच घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद वह नीचे उतरा।
नवल किशोर की पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद उसने विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के नगला सदू निवासी साली सपना से तीन वर्ष पहले शादी की थी। उससे उसे एक बच्ची भी है। सपना ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसका पति उसकी 17 वर्षीय बहन से शादी करने की जिद पर अड़ा है। इसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है, लेकिन वह मान नहीं रहा है। गुरुवार सुबह भी इसी बात पर उससे विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल आया और टॉवर पर चढ़ गया। नीचे उतरने के बाद पूछताछ में नवल ने माना कि वह टंकी पर चढ़ कर धर्मेंद्र वाला शोले वाला डायलॉग बोल रहा था।
Tags:    

Similar News