स्वच्छता रैंकिंग 2025: इंदौर लगातार 8वीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर, दूसरे नंबर कौन?
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: देश के सबसे स्वच्छ शहर की बात होने पर अक्सर जहन में एक ही नाम कौंधता है, इंदौर। जी हां, इंदौर ने इस बार भी देश का सबसे साफ शहर होने का खिताब जीता है। मध्य प्रदेश के इस शहर ने एक, दो या तीन नहीं बल्कि पूरे आठवीं बार इस खिताब को अपने नाम किया है। अब आपके मन में आ रहा होगा कि दूसरे, तीसरे पायदान पर कौन है?
दूसरे और तीसरे पायदान पर रहे शहरों के नाम बताने से पहले आपको बताते हैं कि इस सर्वे को कौन कराता है और कितने समय के अंदर होता है? ये सर्वे केंद्र सरकार द्वारा हर साल कराया जाता है। इसे वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण कहा जाता है। इसी स्वच्छता सर्वेक्षण में दूसरे पायदान पर गुजरात का सूरत शहर रहा है। वहीं महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे पायदान पर है। इस तरह भारत के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 का अवॉर्ड देश की राष्ट्रपति द्रोपदि मुर्मू द्वारा दिया गया है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के अवॉर्ड देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में दिए गए। मध्य प्रदेश की तरफ से इस खिताब को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा लिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने भाषण में कहा, मैं पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं को हार्दिक बधाई देती हूं। आप सभी ने स्वच्छता में विशेष योगदान दिया है, इसके लिए आपकी प्रशंसा भी करती हूं।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25, दुनिया का सबसे बड़ा शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण है। यह सर्वे स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) का एक प्रमुख हिस्सा है। इसके तहत भारत के सबसे स्वच्छ शहरों की घोषणा होती है। स्थानीय स्तर पर किए गए प्रयासों को सम्मानित करने के लिए ही अवॉर्ड दिए जाते हैं।