रोड शो में सीएम केजरीवाल बोले- हमारे विधायक इधर-उधर करेंगे तो उन्हें बख्शेंगे नहीं

Update: 2022-03-13 10:15 GMT

नई दिल्ली: प्रचंड जीत के बाद अमृतसर मेगा रोड शो में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया है. अब पंजाब का विकास ही विकास होगा. आम आदमी पार्टी ने जो वादा किया है, वो सभी पूरे होंगे. किसी में वक्त लगेगा तो कोई जल्द पूरे हो जाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि हमारे विधायक इधर-उधर करेंगे तो उन्हें बख्शेंगे नहीं.

पंजाब में 16 मार्च को सिर्फ भगवंत मान CM पद की शपथ लेंगे. कैबिनेट के लिए चुने जाने वाले मंत्री 16 मार्च के दिन शपथ नहीं लेंगे. उन्हें बाद शपथ दिलाई जाएगी.


Tags:    

Similar News