बेरहम बाप बन गया हत्यारा, दो बच्चों की हत्या कर लाशें जंगल में फेंकी

खुद पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।

Update: 2023-03-30 08:10 GMT
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के जामताड़ा में एक सनकी व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर उनकी लाशें जंगल में फेंक दी और इसके बाद खुद पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे ग्रामीणों ने बेसुध हाल में पेड़ से उतारा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया है। यह वारदात जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव की है। बताया गया कि कुछ ग्रामीणों ने बुधवार को गांव के पास बिरहरा जंगल में दो बच्चों की लाश देखी। इनकी पहचान गांव के मनोरंजन मरांडी की तीन वर्षीय बेटी सुरावली मरांडी और डेढ़ साल के बेटे शिवराम मरांडी के रूप में हुई।
इन दोनों की हत्या रस्सी के जरिए गला घोंटकर की गई थी। पूरे गांव में इसकी खबर तेजी से फैली।
इसी बीच जंगल में एक पेड़ में लगाए गए फंदे पर मनोरंजन मरांडी भी लटकता पाया गया। लोगों ने उसे फंदे से मूर्छित हाल में उतारा।
मनोरंजन की पत्नी गानमुनी सोरेन ने बताया कि बुधवार सुबह उसका पति अपने बच्चों को लेकर नहाने जा रहा था। वह घर से बोल कर निकला था कि दोनों को नहलाकर आने के बाद खाना खाऊंगा। लेकिन कुछ ही देर बाद खबर आई कि दोनों बच्चे की गला घोंटकर उसके पति ने हत्या कर दी है। आरोपी ने अपने दोनों बच्चों की हत्या किन वजहों से की है, यह पता नहीं चल पाया है।
Tags:    

Similar News