गाड़ी में सब्जियों के बीच बिहार ले जाई जा रही थी अवैध शराब
पुलिस ने किया भंडाफोड़
चंदौली। चंदौली जनपद के पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार द्वारा जनपद मे शराब व मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले वाले गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम मे थाना सैयदराजा की पुलिस व जनपद चन्दौली की स्वाट टीम/सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा संतोष कुमार सिंह को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक कार व एक पिकप मे हरी सब्जी लदी बोरियों की आंड़ मे शराब तस्करों द्वारा शराब लादकर बिहार बेचने हेतु ले जाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाकर आज दिनांक 11 सितंबर को जेठमलपुर तिराहा से भारी मात्रा मे रायल स्टैग की नाजायज अंग्रेजी शराब की बरामदगी करते हुए गिरोह के चार शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना सैयदराजा पर आबकारी अधिनियम व भा.द.वि. का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अधियुक्तो से जब नाम पता पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम
1- विजय प्रकाश सिंह S/O स्व0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह ग्राम जनौली थाना धीना जनपद चन्दौली,
2- इकलाख अहमद पुत्र इसरत खान निवासी सासाराम थाना सासाराम जिला रोहतास, बिहार,
3- सुजीत केशरी पुत्र गनेश केशरी निवासी मोहनिया थाना मोहनिया जिला भभुआ बिहार तथा
4- सब्बीर खान S/O असगर खान R/O मोहल्ला किला वार्ड नं. 29 थाना नगर सासाराम जिला रोहतास बिहार के निवासी है।
पुलिस के पूछताछ में अभियुक्त विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले कई माह से अवैध शराब का कारोबार मैं अपने साथियों के साथ मिलकर कर रहा हूँ। इसके लिए जरफरपुरवा औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 थाना क्षेत्र अलीनगर मे मैने किराये पर मकान लिया है। जिसमे चोरी छिपे चंडीगढ से शराब लाकर गोदाम मे रखता हूँ। धीरे धीरे सब्जी लदी गाड़ियों की आड़ मे तथा कार मे शराब को लादकर बिहार ले जाकर बेंचते हैं। गाड़ियों को यूपी और बिहार मे आवागमन के लिए फर्जी नम्बर प्लेट बनवाकर रखे रहते हैं। यूपी मे यूपी का नम्बर प्लेट और बिहार मे बिहार का नम्बर प्लेट लगता है । कुछ दिन पहले फरवरी के महीने मे मै सब्जी लदी गाड़ी में शराब छिपाकर ले जा रहा था कि पुलिस को चेकिंग करता देख वाहन को छोड़कर भाग गया था।
बरामदगी का विवरण
1. रायल स्टैग नाजायज अंग्रजी शराब 40 पेटी प्रत्येक मात्रा 750 ml कुल 372 बोतल
2. रायल स्टैग रायल स्टैग नाजायज अंग्रजी शराब 17 पेटी प्रत्येक मात्रा 350 ml कुल 408 बोतल
3. मारूति डिजायर कार सं HR55AA1784
4. पिकप वाहन सं0 UP65DT6845 (जिसपर फर्जी नम्बर प्लेट BR02Q2483 लगा हुआ)
5. 03 अदद मोबाइल फोन
6. दो अदद फर्जी नम्बर प्लेट
7. एक अदद कूटरचित आर.सी.
कुल बरामद शराब की मात्रा 421.80 लीटर
शराब बरामद हुई जिसकी कीमत करीब 6,50,000/- रूपये बताई जा रही है।