शहर में नहीं थम रहे अवैध डंपिंग के मामले

Update: 2024-04-29 12:33 GMT
शिमला। राजधानी के जंगलों और नालों में अवैध डंपिंग हो रही है। शहर के आईजीएमसी नाले में भी लगातार मलबा फेंका जा रहा है। इसके बारे में नगर निगम, वन विभाग को शिकायतें की गई हैं, लेकिन अभी तक अवैध डंपिंग जारी है। भराड़ी वार्ड से पूर्व मनोनीत पार्षद संजीव सूद ने बताया कि ऑकलैंड के पास बन रही पार्किंग का मलबा भी इसी नाले में फेंका जा रहा है। शहर के बीचोंबीच कई दिन से अवैध डंपिंग हो रही है, लेकिन सरकारी महकमा कार्रवाई नहीं कर रहा। इस नाले में निचली ओर कई पेयजल स्रोत हैं।

जो मलबे के कारण दब रहे हैं। आलम यह है कि अवैध डंपिंग के कारण शहर के नालों सहित जंगलों के भी खस्ताहाल हो गए हैं। बरसात के दौरान हालत और ज्यादा खराब हो जाती है, क्योंकि यह मलबा पेयजल परियोजनाओं में चले जाता है और कई हफ्तों तक पेयजल आपूर्ति भी ठप्प होती है। आईजीएमसी के समीप जंगलों में मलबे के साथ गंदगी का आलम भी बन गया है। इसके साथ ही लगते क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि यहां पर अवैध डंपिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
Tags:    

Similar News