अंक ज्योतिष, 17 मई 2024

Update: 2024-05-17 00:49 GMT

मूलांक 1- मूलांक 1 के लोगों के लिए यह दिन बेहद शुभ साबित होगा। मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। साथी संग रिश्ते के रोमांटिक पलों को एंजॉय करेंगे। रिश्तों की अनबन को सुलझाने का यह सबसे अच्छा समय है। इस सप्ताह आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सावधानी से किए गए निवेशों से उचित धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का भी यह उत्तम समय है। हालांकि, स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें बनी रह सकती हैं। इसलिए सेहत पर ज्यादा ध्यान दें।

मूलांक 2- रिलेशनशिप में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथी संग रिश्तों में मनमुटाव बढ़ सकता है। व्यापार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। रेगुलर योगा करें। हेल्दी डाइट लें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मूलांक 2 के कुछ जातक सोच-समझकर निवेश का प्लान बना सकते हैं। आप धार्मिक बने रहेंगे और दान-पुण्य के कार्यों में शामिल होंगे।

मूलांक 3- जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। जिससे आपकी लाइफस्टाइल भी बेहतर होगी। जीवन की नई शुरुआत करेंगे। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। मूलांक 3 के लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। अपनी डाइट पर ध्यान दें। इस वीक आप आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे, बेकार की चीजों पर धन खर्च ना करें और पैसों की बचत करने पर फोकस करें।

मूलांक 4- मूलांक 4 के लोगों का स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है। हालांकि, कार्य-व्यापार में खूब सफलता मिलेगी। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी। जिससे मन चिंतित रहेगा।आपको अपने स्वास्थ्य, फैमिली और बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

मूलांक 5- मूलांक 5 के जातक जीवन के हर क्षेत्र में खूब तरक्की करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। घर में सुख-शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। सावधानी से किए निवेशों से धन लाभ होगा। हालांकि, मूलांक 5 के लोगों का साथी से विवाद बढ़ सकता है। इसलिए पार्टनर से कोई ऐसी बात ना कहें, जिससे उनके मन को ठेस पहुंचे। इसके अलावा आप ऑफिस में सभी टास्क को कंपलीट करने में सफल होंगे।

मूलांक 6- मूलांक 6 के लोगों के लिए यह दिन कई अवसर लेकर आया है। कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही कड़ी मेहनत और लगन से किए गए कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस सप्ताह आपके टैलेंट और स्किल्स की खूब प्रशंसा होगी और कार्यस्थल पर आपकी नई पहचान बनेगी।

मूलांक 7- कार्य और व्यापार में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सोच-समझकर किए गए निवेशों से उचित धन लाभ के अवसर मिलेंगे। यह दिन रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय साबित होगा। हालांकि, कुछ लोगों को स्वास्थ्य को लेकर दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मूलांक 7 के व्यक्ति आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। इसके साथ ही आप दान-पुण्य के कार्यों में भी शामिल होंगे।

मूलांक 8- मूंलाक 8 के लोगों का मन प्रसन्न रहेगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। फैमिली के साथ अच्छे पल एंजॉय करेंगे। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। साथ ही कार्यों में देरी हो सकती है। रिलेशनशिप में सबकुछ अच्छा रहेगा। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इस दिन सफलता प्राप्त होगी।

मूलांक 9- मूलांक 9 के जो व्यक्ति अपने पॉलिटिकल करियर और सोशल लाइफ को बेहतर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह उत्तम समय है। मूलांक 9 के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की करने के सुनहरे अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी दिक्कतें रह सकती हैं। शत्रु भी आपको परेशान कर सकते हैं। हालांकि, दिन के अंत तक परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

Tags:    

Similar News