इंटरनेट फास्ट, तो काम होगा आसान

Update: 2026-08-02 12:03 GMT
Keylong. केलांग। लाहुल एवं स्पीति जिले के सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों में निर्बाध मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त किरण भड़ाना की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित दूरसंचार परियोजनाओं, 4 जी नेटवर्क विस्तार, मोबाइल टावरों की स्थापना तथा डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि बेहतर दूरसंचार सेवाएं आज केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, पर्यटन और प्रशासनिक सेवाओं की प्रभावी पहुंच का महत्वपूर्ण आधार हैं।
उन्होंने संबंधित विभागों एवं दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के प्रत्येक प्राथमिकता वाले क्षेत्र तक गुणवत्तापूर्ण मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले के कुल 521 गांवों में से वर्तमान में 391 गांव 4 जी नेटवर्क से आच्छादित हैं। 125 गैर-आबादी वाले गांवों को छोडक़र शेष सभी प्राथमिकता वाले गांवों में शत-प्रतिशत 4 जी नेटवर्क उपलब्ध कराने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने विशेष रूप से स्पीति उप-मंडल के धार तुकमांड तथा उदयपुर उप-मंडल के आरएफ दारेड जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में उपलब्ध अक्षांश-देशांतर एवं जनसंख्या संबंधी आंकड़ों के आधार पर शीघ्र मोबाइल टावर स्थापित कर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इन क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर डिजिटल सेवाओं का समान रूप से लाभ मिलना चाहिए।
Tags:    

Similar News