पति-पत्नी ने 3 साल की बेटी के साथ फांसी लगाकर सुसाइड किया, इस लिए उठाया खौफनाक कदम

जांच जारी.

Update: 2026-04-20 11:30 GMT
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दंपति ने अपनी 3 साल की बेटी के साथ मिलकर आत्महत्या कर ली. यह घटना उस समय हुई जब उनकी बेटी मासूम बेटी का जन्मदिन था, जो खुशी का दिन होना चाहिए था लेकिन मातम में बदल गया. मृतकों की पहचान जतिंद्र कुमार (30), उनकी पत्नी मंजू (28) और उनकी 3 साल की बेटी अद्विका के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि जतिंद्र कुमार रेलवे मेल सर्विस में काम करता था और परिवार प्रेम नगर कॉलोनी में रहता था.
सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे सुभाष मंडी चौकी को सूचना मिली कि प्रेम नगर कॉलोनी के एक घर में तीन लोगों ने फांसी लगा ली है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने कमरे में देखा कि पति, पत्नी और उनकी छोटी बच्ची फांसी के फंदे से लटके हुए थे. पुलिस ने तुरंत तीनों को नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार अपनी बेटी की गंभीर बीमारी को लेकर काफी समय से परेशान था. पुलिस का मानना है कि इसी मानसिक तनाव के कारण माता-पिता ने यह खौफनाक कदम उठाया और अपनी बेटी के साथ खुद भी जान दे दी. घटना के बाद से मृतक परिवार के घर कोहराम मचा हुआ है,.
घटना से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. जतिंद्र की बहन के ससुर बलबीर सिंह ने बताया कि जतिंद्र ने घटना से पहले उनके बेटे को व्हाट्सएप पर मैसेज किया था. उनका बेटा जिम में ट्रेनर है और सुबह करीब साढ़े 5 बजे उसके पास यह मैसेज आया था. मैसेज मिलने के बाद वह तुरंत अपने ससुराल पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Tags:    

Similar News