गर्भपात से महिला की मौत पर पति और ससुर गिरफ्तार, सास पर भी शिकंजा

पढ़े पूरी खबर

Update: 2024-09-25 04:56 GMT

पुणे pune news । एक महिला का घर में ही अवैध तरीके से ससुराल वालों ने गर्भपात करने की कोशिश की, जिससे उसकी मौत हो गई। यह हैरान करने वाला मामला पुणे का है, जिसमें महिला के पति और ससुर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इस मामले में मृतका की सास के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि अब तक की जांच में पता चला है कि घर पर ही मृतका का गर्भपात कर दिया गया और 4 महीने के भ्रूण को परिवार के ही एक खेत में गाड़ दिया गया। यह गर्भपात करने के लिए एक प्राइवेट डॉक्टर को बुलाया गया था, उसकी भी पुलिस को तलाश है। Abortion

मृतका की शादी आरोपी से 2017 में हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं और महिला तीसरी बार गर्भवती हुई थी। पुलिस को शक है कि शायद परिवार वालों को पता चल गया था कि गर्भ में पल रहा बच्चा लड़की है तो उन्होंने गर्भपात का फैसला लिया और घर पर ही ऐसा करने के चलते उसकी मौत हो गई। पुणे के इंदापुर थाने के एक अधिकारी ने बताया, 'रविवार को 25 वर्षीय महिला की हालत खराब हो गई। उसे काफी ब्लीडिंग हो रही थी। उसे अगले दिन ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।' मृतका के भाई की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इसके बाद ही उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दफनाए गए भ्रूण को भी बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 91,90, 85 के तहत के दर्ज किया है। अब तक इस बारे में स्पष्टता नहीं है कि आखिर घर में ही गर्भपात कराने की कोशिश क्यों की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में उसे गहरा संदेह है कि गर्भ में बेटी पलने का पता लगाया गया होगा और यह जानकारी मिलने के बाद गर्भपात का फैसला लिया गया।


Tags:    

Similar News

-->