Swarghat. स्वारघाट। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर किरतपुर से ऊपर शेयर हाउस के समीप एक विशाल अजगर सड़क पर रेंगता हुआ दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे एक ट्रक चालक ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बरसात के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव अक्सर अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं। ऐसे में लोगों से अपील है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें और अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें। यदि कहीं सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और वन विभाग को इसकी सूचना दें।