HRTC को मिलेंगी 50 नई इलेक्ट्रिक बसें

Update: 2026-07-10 09:47 GMT
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए एचआरटीसी के बेड़े में जल्द 50 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। इस बार इन बसों को सबसे पहले उन डिपो में भेजा जाएगा, जहां लंबे समय से बसों की कमी है। सरकार पहले चरण में 150 इलेक्ट्रिक बसें एचआरटीसी को दे चुकी है, जो प्रदेश के कई रूटों पर चल रही हैं। अब दूसरे चरण की 50 बसों के शामिल होने के बाद निगम के पास कुल 200 इलेक्ट्रिक बसें
हो जाएंगी। इसके बाद अगले चरण में 97 और इलेक्ट्रिक बसें लाई जाएंगी, जिससे इनकी कुल संख्या 297 हो जाएगी। शिमला, सोलन, हमीरपुर समेत कई डिपो में लंबे समय से बसों की कमी बनी हुई है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नई बसों के साथ-साथ चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क भी तेजी से तैयार किया जा रहा है। जिन डिपो में चार्जिंग स्टेशन बन चुके हैं, वहां पहले नई बसें भेजी जाएंगी। अन्य डिपो में भी जल्द चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
Tags:    

Similar News