कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक यूनियन में कार्यरत चालकों और कर्मचारियों ने निगम की बदहाल स्थिति बसों की खराब हालत और कर्मचारियों की अनदेखी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। वहीं बार-बार हो रही अनदेखी के चलते अब कर्मचारियों का कहना है कि वे खैरात नहीं, बल्कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं और किसी भी प्रकार के समझौते के लिए तैयार नहीं हैं। एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने बताया कि निगम में दिन-रात सेवा देने वाले चालक आज भी बिना पर्याप्त छुट्टी के काम कर रहे हैं। निगम में कोई भी नई भर्तियां नहीं हो रही हैं। जिससे मौजूदा स्टाफ पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। स्टाफ की कमी के कारण आज कम से कम 100 बसें सडक़ों पर खड़ी हैं और आज कई वाहनों की हालत ठीक नहीं है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और सेवा दोनों प्रभावित हो रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि आज सरकार तबादलों के नाम से डरा कर कर्मचारियों की आवाज दबाने की कोशिश की जाती है। लेकिन अब कर्मचारी डरने वाले नहीं हैं। क्योंकि एचआरटीसी हमारी मां है और इसे घाटे का बहाना बनाकर सरकार के द्वारा कमजोर न किया जाए। उनका कहना हैं कि जब भी हम अपने अधिकारों की बात करते हैं तो कहा जाता है कि निगम घाटे में है।
अगर सरकार बसों को सुचारू रूप से चलानेए रखरखाव सुधारने और स्टाफ की कमी दूर करने पर ध्यान दे। तो एक साल में निगम फायदे में आ सकता है। मान सिंह ने कहा कि कर्मचारी किसी भी संगठन में रहें लेकिन हमारी प्राथमिकता कर्मचारी हित ही होगी और हमें हमारे वैध अधिकार चाहिए। आज निगम में चालक और परिचालक लगातार दबाव में काम कर रहे हैं। ऐसे में अब प्रबंधन और उच्च अधिकारियों को सिर्फ वेतन लेने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। बल्कि जमीनी स्तर पर हालात सुधारने की जरूरत है। वही कर्मचारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि एचआरटीसी की वित्तीय स्थिति सुधारने और निगम नई भर्तियां करे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चालकों को वर्ती तक नहीं मिल रही है। ऐसे में जिन चालकों के पास वर्ती ड्यूटी के समय पर नहीं होती तो उनके चालान भी न किए जाए। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप में काम करने वाले कई कर्मचारियों को तो परनी तक लेने के लिए सरकार की अनुमति चाहिए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कर्मचारियों को किस तरह से हताश होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी कर्मचारी अपने हक के लिए बोलता है तो सरकार कहती है कि एचआरटीसी घाटे में चल रही है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो क र्मचारियों के द्वारा अब आंदोलन तेज किया जाएगा।