HRTC: बीच मझधार छोडक़र चली गई HRTC बस

Update: 2024-06-19 10:08 GMT
Nainatikkar. नैनाटिक्कर। सोलन से बनी बखोली रूट पर जा रही एचआरटीसी बस लगातार सवारियों को मझधार में उतार रही है। पिछले 10 दिन में तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब सवारियों को बीच में ही उतार दिया गया हो। इस रूट पर ग्रामीणों के लिए यही बस आवागमन का एकमात्र साधन है। इस संबंध में जब हिमाचल पथ परिवहन निगम के सोलन स्थित कार्यालय में आरएम वीरेंद्र राजपूत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 37 सीटर बस मरम्मत के लिए वर्कशॉप गई है, इसलिए 52 सीटर बस रूट पर भेजी गई है। बस बड़ी होने के कारण यह नैनाटिक्कर से आगे कच्ची सडक़ पर नहीं जा सकती, लेकिन भविष्य में ध्यान रखा जाएगा कि सवारियों को किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े। बहरहाल, घिन्नी घाड़ के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग एचआरटीसी की कार्य प्रणाली से नाखुश हैं और आए दिन उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Tags:    

Similar News