आठ महीने बाद दिल्ली-लेह रूट पर दौड़ी HRTC की बस

Update: 2026-05-28 09:12 GMT
Kullu. कुल्लू। देश की सबसे अधिक ऊंचाई से गुजरने वाली दिल्ली-केलांग-लेह रूट पर निगम की बस सेवा शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे केलांग से लेह के लिए बस को आखिर नौ महीने बाद रवाना किया गया है। इस दौरान एचआरटीसी केलांग डिपो के आरएम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। बाकायदा एचआरटीसी ने इस बस के साथ भेजे गए चालक और परिचालक को लाहुली परंपरा खतग पहनाया और रूट पर चलने के लिए शुभकामनाएं दी।


एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने पहले दिन एचआरटीसी बस में यात्रा कर करने वाले 15 सैलानियों का भी लाहुली परंपरा यानी खतक पहनाकर सम्मानित किया। अब यह बस सेवा सैलानियों को दिल्ली से लेह तक 990 किलोमीटर का 1839 रुपए में सफर करवाएगी और पर्यटक 16500 फुट ऊंचे बारालाचा दर्रे, 15547 फुट ऊंचे नाकुला दर्रे, 13480 फुट तंगलांग ला और 16616 फुट ऊंचे लाचुंगला दर्रे का दीदार करवाएगी। यहां पर सैलानियों के लिए थोड़ी देर बस को रोका जाता है और सैलानी दर्रे पर फोटोग्राफी का मजा लेते हैं। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने बताया कि दिल्ली-लेह रूट पर बस सेवा आरंभ हो गई है। देश के सबसे ऊंचाई वाले लंबे रूट में यात्री लेह से दिल्ली लगभग 990 किलोमीटर का सफर मात्र 30 घंटों में 1839 रुपए में कर सकेंगे।
Tags:    

Similar News