Dhaneta. धनेटा। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ द्वारा विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर नीलम कुमारी ने की। कार्यकारी प्राचार्य ने अपने संबोधन में छात्रों को कहा कि वर्तमान समय में महिला सशक्तिकरण से संबंधित पूरे संसार भर में अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसके परिणाम स्वरूप आज सभी शिक्षण संस्थानों में महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का सृजन किया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, उनको अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जीवन में शिक्षा का महत्व और जीवन के सर्वांगीण विकास की स्थितियों के बारे में अवगत करवाना है।