Bilaspur. बिलासपुर। 13 वीं राज्य स्तरीय मास्टर गेम्स का शनिवार को बिलासपुर के लूहणु स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुभारम्भ किया गया। पूर्व खेल मंत्री राम लाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि इसमें शिरकत की। इस अवसर पर मास्टर गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें फूल मालाएं पहना कर सम्मानित किया। राम लाल ठाकुर ने अपने संबोधन में मास्टर गेम्स एसोसिएशन को इस राज्यस्तरीय गेम्स बिलासपुर में करवाने के लिए शुभकामनाएं दी। रामलाल ठाकुर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बिलासपुर में खेलों को लेकर जो आधारभूत ढांचा प्रदेश सरकार ने खड़ा किया है, उस पर खेलो इंडिया के नाम पर कब्जा किया जा रहा है। कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा ने बिलासपुर में 1400 करोड़ की योजना का बड़ा प्रचार किया था अब वो प्रोजेक्ट कहां गया।