HP News: सत्ता का दुरुपयोग कर रही सुक्खू सरकार

Update: 2024-07-19 10:11 GMT
Una. ऊना। हिमाचल प्रदेश भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को ऊना मुख्यालय पर भाजपा जिला कार्यालय मेंं प्रारंभ हुई। बैठक के प्रथम दिन भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में लोकसभा व विधानसभा के उपचुनावों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा जमकर सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग पर
सुक्खू सरकार की आलोचना की।

बैठक में कहा गया कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में पूर्ण रूप से दादागिरी के साथ कार्य किया, जिसके अंतर्गत उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर गलत झूठे केस दर्ज किए, सत्ता का दुरुपयोग तो इतना देखने को मिला कि एक-एक भाजपा समर्थक के घर, दुकान पर अफसर ने नोटिस दिए और सरकारी दबाव डाला, कर्मचारियों को प्रताडि़त किया गया, तबादले का डर दिखाया गया, लेकिन उसके बावजूद कांग्रेस हारी और भाजपा जीती। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में पहले दिन प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रणौत नहीं पहुंची। वहीं भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पूर्व सीएम शांता कुमार व प्रेम कुमार धूमल भी
बैठक में नहीं पहुंचे।

बैठक में सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री डा. सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा, संगठन सिद्धार्थन, हर्ष महाजन, इंदू गोस्वामी, राजीव भारद्वाज, विपिन परमार, सुखराम चौधरी, बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, वीरेंद्र कंवर, पवन काजल, हंसराज, राजीव सैज़ल, गोविंद ठाकुर, रशिमधर सूद, पायल वैद्य, संजीव कटवाल, डा. संजय ठाकुर, सुमित शर्मा, डेज़ी ठाकुर, मुनीश चौहान, राजेश ठाकुर, कमलजीत सूद, कर्ण नंदा, चेतन बरागटा, राकेश शर्मा, महेंदर धर्माणी, उमेश दत्त, बलदेव तोमर, अजय राणा, बलवीर वर्मा, संदीपनी भारद्वाज, विवेक शर्मा, विनोद ठाकुर, संजय शर्मा, पंकज जामवाल, लखविंदर राणा, प्रमोद ठाकुर, संजय सूद, साहित मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, चारों संसदीय क्षेत्रों के विस्तारक उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News

-->