HP News: सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार

Update: 2024-07-23 11:33 GMT
Baijnath. बैजनाथ। भारतीय सेना में 3 डोगरा रेजिमेंट में कार्यरत सैनिक राजीव कुमार निवासी तरेहल का सोमवार को पैतृक गांव में सैन्य-सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो गया। अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। बता दें कि गांव तरेहल निवासी भारतीय सेना के सैनिक की ड्यूटी के दौरान बीमारी के चलते निधन हो गया था, जिसका तरेहल गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने
नम आंखों से विदाई दी।

मिलिट्री के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। राजीव कुमार पुत्र उद्यो राम निवासी तरेहल तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा की सिक्कम में रविवार को निधन हो गया था। राजीव कुमार 3 डोगरा रेजमेंट में नायक के पद पर थे। जानकारी के अनुसार राजीव कुमार सिक्किम में सेवाएं दे रहे थे। राजीव कुमार के पार्थिक शरीर को सेना ने पूरे सम्मान से उसके पैतृक गांव पहुंचाया, जिसका पूरे सैन्य-सम्मान से अंतिम संस्कार कर दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी गई। मृतक के भतीजे ने चिता को मुख्यग्नि दी। राजीव कुमार अपने पीछे माता-पिता, एक बड़ा भाई, जो दिव्यांग है, एक बहन और पत्नी को छोड़ गए हैं।
Tags:    

Similar News

-->