HP: सेब की 1.88 करोड़ पेटियां पहुंची मार्केट

Update: 2024-10-08 10:20 GMT
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश से अभी तक एक करोड़ 88 लाख सेब बॉक्स मंडियों में पहुंच चुके हैं। पिछले साल सेब अभी तक एक करोड़ 67 लाख सेब बॉक्स मंडियों में पहुंचा था। हालांकि इस बार ज्यादा सेब मंडियों में पहुंचा है मगर सीजन के अंत तक कुल आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले कम रहने की संभावना दिख रही है, परंतु अहम बात यह है कि इस बार सेब का कारोबार अच्छा हुआ है और सेब बागबानों को इसका काफी ज्यादा फायदा मिला। पिछले साल सेब को उतना अच्छा दाम नहीं मिला था, जितना इस बार मिला है। मंडी समितियों से जुटाई जानकारी के अनुसार अभी तक मार्केट में एक करोड़ 88 लाख 85 हजार सेब बॉक्स मंडियों में पहुंच चुका है। अब सेब का सीजन आखिरी दौर में है और लगभग दस दिन तक और यह सीजन चलेगा। क्योंकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों का सेब भी मार्केट में आना
शुरू हो चुका है।


शिमला व किन्नौर मंडी से सबसे अधिक सेब इस बार मार्केट में आया है। मंडियों में यहां से एक करोड़ 16 लाख 59 हजार 605 पेटियां पहुंची हैं , जबकि सोलन की मंडी में 35 लाख 27 हजार सेब बॉक्स पहुंचे। सोमवार तक मंडी जिला की मंडी में 15 लाख 42 हजार 558 बॉक्स आ चुके थे। इस बार कुल्लू और मंडी जिला में सेब की कम पैदावार मानी जा रही है। कांगड़ा की मंडी में 15194 बॉक्स आए हैं, जबकि कुल्लू व लाहुल-स्पीति की मंडी में 20 लाख 73 हजार 293 सेब बॉक्स पहुुंचे। सिरमौर की मंडी में 2579 बॉक्स, ऊना में 7707, बिलासपुर में 1257, हमीरपुर में 5405 और चंबा की मंडी में 50888 सेब पेटियां पहुंची हैं। प्रदेश से बाहर की मंडियों में अब तक दस किलो पैकिंग में 106043 सेब बॉक्स गए हैं, जबकि 20 किलो की पैकिंग में 7661313 बॉक्स गए हैं। इसी तरह से हिमाचल की मंडियों में दस किलो की पैकिंग में 137998 और 20 किलो की पैकिंग में 10971915 सेब बॉक्स पहुंचे हैं। कुल मिलाकर एक करोड़ 88 लाख 85 हजार 674 सेब बॉक्स मंडियों में पहुंच चुका है।
Tags:    

Similar News

-->