HP: धान बेचने को 1755 ने करवाया पंजीकरण

Update: 2024-09-30 09:43 GMT
Shimla. शिमला। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से धान खरीद करने के लिए पोर्टल तैयार हो गया है। प्रदेश के धान की फसल खरीद के लिए पंजीकरण शरू हो गया है। विभाग के पोर्टल पर दस सितंबर से अब तक 1755 किसानों ने धान की फसल बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा किसानों से धान की फसल खरीदने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में दस अक्तूबर से 31 दिसंबर तक धान की खरीद की जाएगी। धान की फसल का 2320 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य
तय किया है।


प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए 11 मंडिया प्रस्तावित हैं, जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, मीलवां, नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा, धौलाकुंआ, पांवटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपूर बद्दी जिला सोलन एवं मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना में धान खरीद केंद्र बनाए जाने हैं। विभाग द्वारा इस बार 23000 एमटी धान की फसल खरीदने का लक्षय तय किया गया। विभाग द्वारा किसानों के पंजीकरण लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हैं। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कम्प्यूटर कैफे और किसी भी लोक मित्र केंद्र पर जाकर जा फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। धान की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->