Solan. सोलन। सोलन जिले में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सोलन शहर में बादल जमकर बरसे, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। सडक़ों पर पानी भर जाने से यातायात बाधित हुआ है, और लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।
सोमवार को बादल छाए रहे व बारिश शुरू हुई। शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग ने सोलन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसका अर्थ है कि लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और यातायात बाधित होने की संभावना बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों में कई जगहों पर पहाड़ से मलबा और पत्थर गिरने की खबरें सामने आई हैं, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सडक़ें बंद हो गई हैं। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।