Dalhousie. डलहौजी। अर्पणा अस्पताल डलहौजी के सौजन्य से तथा बैजनाथ भंडारी पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट नई दिल्ली के तत्वावधान में बसोहली के हट क्षेत्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 130 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 105 लोगों की रक्तचाप (बीपी) तथा 105 लोगों की शुगर और 5 मरीजों के ब्लड ग्रुप की जांच भी की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक एवं क्लीनिकल ट्रपिकल मेडिसिन कंसल्टेंट डा. श्याम कुमार मगोत्रा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया। उन्होंने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के निशुल्क चिकित्सा शिविरों का उददेश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। स्थानीय लोगों ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।